BLO की ड्यूटी के लिए भेजा 70 KM दूर, प्रशासन के आदेश पर भड़के शिक्षक



बैतूल जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशों का हवाला देकर दिव्यांग महिला कर्मचारियों और गणित, विज्ञान, अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षकों को 70 किलोमीटर दूर तक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) बनाकर भेजा जा रहा है। यह कदम न केवल लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों की अवहेलना है, बल्कि शैक्षणिक व्यवस्था पर भी सीधा प्रहार है कि प्रशासन की यह कार्यप्रणाली माना जा रहा है। 

बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है असर
शिक्षकों का कहना अन्यायपूर्ण है और इससे बच्चों की पढ़ाई
प्रभावित हो रही है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पहले ही स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे कि दिव्यांग कर्मचारियों और गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों के शिक्षकों को बीएलओं कार्य से मुक्त रखा जाए। इसका कारण यह था कि इन विषयों के शिक्षक शैक्षणिक दृष्टि से अनिवार्य हैं और विकलांग कर्मचारियों को लंबी दूरी तय करना मुश्किल होता है। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने आदेशों की अनदेखी कर दिया।