इंदौर में लव जिहाद की सियासत
महिला मोर्चा कार्यकर्ता बोलीं–हम चुप नहीं बैठेंगी
बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ता अपने साथ चूड़ियां भी लाई थी। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा अगर “दिग्विजय सिंह लव जिहाद जैसी सोच रखने वालों का समर्थन करते हैं तो उन्हें चूड़ियां भेंट की जाएगी। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने कहा दिग्विजय को चूड़ियां करेंगे भेंट, ताकि उन्हें एहसास हो कि हम चुप नहीं बैठेंगी। सियासी गतिविधियों और महिला मोर्चा की चेतावनी को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
थाने के बाहर चूड़ियां फेंककर जताया विरोध
वहां संभावित किसी अप्रिय स्थिति को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पुलिस ने शीतला माता बाजार में जाने से रोक दिया। इस बात को लेकर दिग्विजय और पुलिस अफसर में बहस भी हुई। इंदौर के सर्राफा थाने पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इधर हिंदू संगठन ने भी भगवा ध्वज लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की फोटो अपने हाथों में ले रखी थी साथ ही हिंदू संगठन के लोगों ने थाने के बाहर चूड़ियां फेंककर विरोध जताया है
संवाददाता :- आशीष सोनी
0 Comments