मुस्लिमों पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान

भोपाल की पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने आक्रामक और विवादित बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि विधर्मियों के हाथ की बनी कोई चीज नहीं खाना है। मंदिर के आसपास ऐसे लोग मिलें तो उनकी जमकर ठुकाई करो। न उन्हें यहां प्रसाद बेचने आने देंगे ना मंदिर में प्रवेश करने देंगे।

यही नहीं प्रज्ञा ठुकार ने यह तक कहा कि अपने घर में किसी भी विधर्मी को न आने दें, चाहें वो लाइट फिटिंग करने वाला हो या नल फिटिंग या सफाई वाला, विधर्मियों को सबक सिखाने के लिए घर में हथियार रखने की बात भी प्रज्ञा ठाकुर ने कही। वे गांधी और नेहरू पर भी तंज करने से नहीं चूंकी।

जानें और क्या बोलीं प्रज्ञा?

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर राजधानी भोपाल के थोला इलाके में दुर्गा वाहिनी पथ संचालन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। इस दौराने उन्होंने कहा कि मंदिरों में नवरात्र में ऐसे कई ग्रुप बनाकार ढूंढ़ना पड़ेगा कि हमारे मंदिरो के आसपास प्रसाद कौन बेच रहा है? अगर कोई विधर्मी हो तो उसकी ठुकाई लगाओ। विधर्मियों से हम न प्रसाद खरीदेंगे और न बेचने देंगे। ना ही उन्हें मंदिरों में आने देंगे।

दुश्मन दहलीज पार करे तो...

साध्वी प्रज्ञा ने नफरत भरे लहजे में कहा कि दुश्मन घर की दहलीज पार करे तो उसे बीच से....घर में हथियार रखने का आह्वान करने को कहा है। साध्वी ने कहा हर घर में नियम-कानून का हम पालन करते हैं, क्योंकि ये देश हमारा है।