यूथ कांग्रेस के 5 लाख सदस्य रिजेक्टः बीजेपी बोली अब उनकी ही पार्टी के संगठन चुनाव में वोट हो गई चोरी
गड़बड़ी पर रिजेक्ट किए गए
कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी की तरह मिस्ड कॉल द्वारा सदस्य नहीं बनाये जाते हैं। कांग्रेस में पूरी प्रमाणिकता के साथ सदस्य बनाए जाते हैं। अगर कहीं पर भी गड़बड़ी पाई जाती है तो उसको रिजेक्ट किया जाता है।
सिर्फ 30 फीसदी सदस्य ही मान्य
बता दें कि मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस में 14 लाख 80 हजार में से करीब साढ़े चार लाख सदस्य रिजेक्ट हुए है। करीब 14 लाख 80 हजार सदस्यता में से सिर्फ 30 फीसदी मान्य हुए है। 14 लाख 80 हजार के करीब सदस्यों में लगभ 5 लाख सदस्य सही पाए गए। करीब 4.5 लाख वोट निरस्त और 5 लाख वोटों को होल्ड किया गया है। होल्ड किए गए सदस्यों को मान्य करवाने के लिए 10 दिन का मौका मिलेगा। 9 से 19 अक्टूबर के बीच सदस्यता की स्क्रूटनी होगी, इसके बाद जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी की सूची जारी होगी।
संवाददाता:- आशीष सोनी

0 Comments