75 साल पुरानी परंपरा: कान्हीवाड़ा में 6 अक्टूबर को श्वास-दमा की दवा का नि:शुल्क वितरण
कान्हीवाड़ा में वर्षों से चली आ रही एक अनूठी और कल्याणकारी परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्वास (अस्थमा) और दमा रोग से पीड़ित लोगों के लिए दवा का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। आयोजक समिति ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले 75 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष यह विशेष कार्यक्रम 6 अक्टूबर, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। यह निःशुल्क वितरण शिव मंदिर प्रांगण, दुर्गा चौक, कान्हीवाड़ा में किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं और ज़रूरतमंद लोगों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस पुण्य और स्वास्थ्य लाभ का अवसर उठाएं। समिति ने क्षेत्रवासियों को इस पुनीत कार्य में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रित किया है। इस तरह के आयोजनों से न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि सामाजिक एकजुटता की भावना भी मजबूत होती है।अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र सोनी ज्वेलर्स: 9755402526,सोनी रेडीमेड: 9993033874, संतोष सोनी: 9584666840
संवाददाता :- देवेन्द्र ठाकुर
0 Comments