लव जिहाद पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- हर चीज के लिए कानून बनाना जरुरी नहीं
मध्य प्रदेश में लव जिहाद को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा, जागरूकता लाना है। बच्चों को घर से लेकर विद्यालय और कॉलेजों में संस्कार मिलते हैं। सभी चीजों के लिए कानून बने यह जरूरी नहीं है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में आज लव जिहाद की करीब 4 घटनाएं सामने आई हैं। इसे लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया गया। इस पर मंत्री ने कहा, हर चीज कानून से नहीं रोकी जाती है। हमें समाज में जन जागृति भी करनी चाहिए। हमें अपने बच्चों को संस्कार युद्ध करना चाहिए। बच्चे अगर गलत राह पर जाते हैं तो आप कानून से नहीं रोक पाते हैं।’
संस्कार विद्यालय-कॉलेज में मिलते हैं। लेकिन इसके बाद भी इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उससे सबक लेकर अन्य बच्चों को समझाना चाहिए। हमारे यहां यो यह कानून अभी चलने लगा है। कोई लिखित संविधान नहीं था। हजार साल पहले का भारत की संस्कृति, संस्कार, सामाजिक व्यवस्था थी। सनातन को कमजोर नहीं होने देंगे। भले ही कोई कितनी कोशिश करे।
कुछ लोग सनातन को वक्रीय दृष्टि से देखते हैं। उसे हम भेद कर सनातन का झंडा लहराएंगे। लव जिहाद फंडिंग मामले में भी पार्षद को हटाए जाने पर उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा, नगर निगम ने अच्छा कार्य किया। कांग्रेस पार्षद के खिलाफ दो तिहाई मत मिले। कांग्रेस के पार्षदों को भी इसका समर्थन करने की आवश्यकता है।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments