मुख्य सचिव बनकर ठगों ने कलेक्टर को किया फोन: DMF फंड से संबंधित काम करने के दिए निर्देश
जालसाज अब तक आम लोगों को ही ठगने का काम कर रहे थे। लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सिंगरौली से सामने आया है जहां ठगों ने खुद को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बताकर कलेक्टर को फोन कर दिया और DMF फंड से संबंधित काम करने के निर्देश दे दिए।
दरअसल, सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनेल को आज एक शख्स ने फोन किया। कॉल करने वाले ने खुद को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव अनुराग जैन बताया। जालसाजों ने कलेक्टर को DMF फंड से जुड़े कुछ काम करने के लिए कह दिया। शक होने पर कलेक्टर ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की।
पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई की। जिसके बाद फर्जी मुख्य सचिव बनकर फ़ोन करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और इसके पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments