जिला अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज न करने का आरोप, बाइक पर शव लेकर भागे परिजन
मध्य प्रदेश के अशोकनगर से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाया। जिसके बाद वे शव लेकर बाइक में भाग गए।
दरअसल, एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन 2 घंटे तक हंगामा करते रहे। इस दौरान विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन शव लेकर जाने लगे तो विवाद शुरू हो गया।
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे बाइक पर ही शव लेकर निजी अस्पताल चले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल के बाहर भी जमकर हंगामा करना शुरू का दिया। गाली-गलौच सुनने के बाद पुलिस बेबस दिखी।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments