10वीं एस.एस.के.एफ. ऑल इंडिया कराते प्रतियोगिता के चैंपियन ट्रॉफी पर मध्य प्रदेश सिंगरौली के खिलाड़ियों का कब्जा


एस.एस.के.एफ. ऑल इंडिया कराते प्रतियोगिता 2025 का आयोजन विगत दिनों सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल बाबतपुर कैंपस वाराणसी में आयोजित किया गया था। उपरोक्त प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक,7 रजत पदक,21 कांस्य पदक जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है वही चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा कर इतिहास रच दिया है। पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों में शौर्य पिपलिया स्वर्ण पदक, किंजल बर्मन स्वर्ण पदक, स्वरा सिन्हा स्वर्ण पदक, शुभी अग्रहरि स्वर्ण पदक, मणिकर्णिका दूबे स्वर्ण पदक, जायश शंकर स्वर्ण पदक, अंकुर त्रिवेदीय स्वर्ण पदक रहे। वही सान्वी ठाकुर रजत पदक, प्रतिष्ठा सिंह राठौर रजत पदक,अव्यांश पांडेय रजत पदक, आर्यांश भारद्वाज रजत पदक, शौर्य चौहान रजत पदक, प्रसून गुप्ता रजत पदक, साईं कृष्णा आचार्य रजत पदक, संयुक्ता सिंह कांस्य पदक, अविका शर्मा कांस्य पदक, चारवी पाल कांस्य पदक, आध्या ठाकुर कांस्य पदक, श्रेयशी शर्मा - कांस्य पदक,ईरा सिंह कांस्य पदक, अदिति दुबे कांस्य पदक, आर्यही भारद्वाज कांस्य पदक,  सिग्नम नित्य श्री कांस्य पदक, अंजली केवट कांस्य पदक, रेशमी साहू कांस्य पदक, खुशबू विश्वकर्मा कांस्य पदक, किन्शुक बर्मन कांस्य पदक, अद्विक मौर्या कांस्य पदक, आधरित वर्मा कांस्य पदक, इशांत पटेल कांस्य पदक, सृजन पांडेय कांस्य पदक, सूर्यांश वर्मा कांस्य पदक, अवनीश अग्रवाल कांस्य पदक, प्रत्यूष नायक कांस्य पदक, अथर्व सिन्हा कांस्य पदक रहे। 

उपरोक्त प्रतियोगिता में मुख्य कोच गणेश सिंह विशाल के मार्गदर्शन में टीम कोच खुशबू साकेत के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता अर्जित किया है।उपरोक्त ऐतिहासिक उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव, शक्ति मौर्य, अमित राज, एस.के. दुबे,वीवा क्लब महासचिव हिमांशु कैथवास, सह-सचिव आनंद कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव,अजीत कुमार, अजय कुमार गौतम,नम्रता सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उपरोक्त खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।


संवाददाता :- आशीष सोनी