अशोक नगर जिले के लिए गर्व का पल 


अशोक नगर जिले के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अक्षत रघुवंशी ने अपने शानदार खेल और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।IPL की बोली में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने ₹2.20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है।यह सिर्फ अक्षत की नहीं, बल्कि पूरे अशोक नगर जिले और क्षेत्र के युवाओं की सफलता है।

कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून से कैसे बड़े सपने साकार होते हैं—अक्षत रघुवंशी ने इसका बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।जिले की मिट्टी से निकलकर आईपीएल तक का सफर तय करना आसान नहीं होता।उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

संवाददाता :-  मोहम्मद आरिफ