अपने ही कार्यकर्ता पर भड़के पूर्व मंत्री, प्रदर्शन के दौरान जड़े कई थप्पड़, वीडियो वायरल
दरअसल, राजगढ़ में गोवंश की दुर्दशा को लेकर यूथ कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। जिसमें पूर्व ऊर्जा मंत्री और वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह भी शामिल थे। वे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपने गए थे। लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी को रोक दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान एक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गया और जबरन बैरिकेडिंग में चढ़ने की कोशिश करने लगा। तभी जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह भड़क उठे और कार्यकर्ता को कई थप्पड़ रसीद दिए। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जिला अध्यक्ष ने अपने ही कार्यकर्ता को क्यों पीट दिया, इसे लेकर उनकी ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments