विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र को लेकर उठाई आवाज पहले से अधूरी व्यवस्थाएं, फिर परीक्षा केंद्र की मार
जिले के देवसर विकासखंड अंतर्गत शास. उमावि तिनगुड़ी को परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर छात्र-छात्राओं में असंतोष सामने आया है।
इस संबंध में विद्यार्थियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा केंद्र को यथावत रखने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि वर्तमान में विद्यालय का परीक्षा केंद्र बदले जाने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और परीक्षा तैयारी पर पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने ज्ञापन में बताया कि तिनगुड़ी क्षेत्र ग्रामीण व वनांचल इलाका है, जहां परिवहन व सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परीक्षा केंद्र बदले जाने पर छात्रों को 15 से 20 किमी कुछ मामलों में 35 से 40 किमी दूर तक जाना पड़ रहा है। इससे न केवल समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments