दतिया: 17 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड: परिवार ने मुस्लिम युवक पर लगाए गंभीर आरोप...
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिगनिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय कक्षा 11वीं की छात्रा अनामिका जाटव ने देर रात घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता जरदान जाटव ने बताया कि अनामिका इंदरगढ़ कन्या पाठशाला में पढ़ती थी। बुधवार सुबह वह कोचिंग के लिए नेतुआपुरा गई, फिर स्कूल पहुंची और दोपहर में घर लौटी। घर आने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। रात को जब उसका दरवाजा बंद मिला तो मां ने पति को सूचना दी। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो छात्रा छत के पंखे से लटकी मिली।
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुछ समय से एक मुस्लिम युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी और इस कदम तक पहुंच गई। एडीएसपी दतिया सुनील शिवहरे ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जो भी बयान या साक्ष्य मिलेंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश

0 Comments