फर्जी पतों पर पासपोर्ट का खेल: जबलपुर–कोलकाता लिंक, 2.5 लाख की डील; 11 आरोपी सलाखों के पीछे
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जबलपुर के 300 मोतीनाला तालाब सदर, 410 उपरैनगंज और 870 छोटी ओमती जैसे फर्जी पतों पर दस्तावेज तैयार कर भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किए। इस पूरे खेल में प्रति व्यक्ति करीब ढाई लाख रुपये की डील तय की गई थी। पूछताछ में जबलपुर निवासी अफगान नागरिक सोहबत खान का नाम सामने आया, जो इस नेटवर्क का प्रमुख सूत्रधार बताया जा रहा है।
एटीएस के अनुसार, चार आरोपियों के पासपोर्ट जारी भी हो चुके थे, जिनमें से तीन को जब्त कर लिया गया है। एक पासपोर्ट गलत पते के कारण पासपोर्ट कार्यालय लौट गया था। मामले में सरकारी कर्मचारी, दस्तावेज तैयार करने वाले एजेंट और अन्य सहयोगियों की भूमिका भी सामने आई है। एटीएस अब इस अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
संवाददाता:- सदाशिव साहिल तिवारी

0 Comments