दमोह: सुपारी देकर करवाई थी वकील की हत्याः 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, 1 आरोपी के पैर में लगी गोली...
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सनसनीखेज वकील हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करेरा में वकील संजय सक्सेना की हत्या मामले में पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। एक आरोपी पपेंद्र रावत को पैर में गोली लगी है। जमीन विवाद मामले मे आरोपी कमलेश शर्मा ,सुनील शर्मा, नीरज शर्मा ने सुपारी देकर वकील संजय की हत्या कराई गई थी। सुपारी किलर गोलू रावत, पपेंद्र रावत, जहीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कल हुई थी हत्या की वारदात:
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना अपने घर से कोर्ट जा रहे थे। न्यायालय परिसर के पास पहुंचते ही अज्ञात बाइक सवार युवक ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियां लगने से अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि हमलावर बाइक से फरार हो गया।
नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश

0 Comments