4 गायों की मौत से दहला सिंगरौली: महुआ-यूरिया खिलाने से गई जान, जांच में जुटी पुलिस

 


मध्य प्रदेश के सिंगरौली से गौ हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सरई के नगर परिषद में वार्ड नंबर 3 में अज्ञात व्यक्ति ने यूरिया और महुआ मिलाकर 4 गायों को खिला दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। 

ग्रामीणों ने सुबह शव देखे तो हड़कंप मच गया। गायें आजीविका का सहारा हैं, इसलिए आक्रोश चरम पर है। लोगों ने इसे सुनियोजित साजिश बता कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

बता दें कि पिछले महीनों सरई के पुरैल गांव में भी यूरिया-महुआ से गायों की मौत हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

संवाददाता :- आशीष सोनी