छतरपुर: सौरभ निकला शकील: नाम बदलकर ‘अपना रेस्टोरेंट’ के कमरे में हिंदू युवती के साथ रुका था, ABVP कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न हालत में निकाला जुलूस...
मध्य प्रदेश के खजुराहो में नाम बदलकर हिंदू युवती के साथ कमरे में रुकने का मामला सामने आया है। जहां सौरभ बनकर एक शख्स युवती को लेकर गया था। लेकिन जांच में उसका असली नाम शकील होने का खुलासा हुआ। जिसके बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने उसका जुलूस निकाला।
नाम बदलकर हिंदू युवती के साथ रुका था:
दरअसल, ABVP कार्यकर्ताओं को शिकायत मिली थी कि एक युवक-युवती के साथ ‘अपना रेस्टोरेंट’ के कमरा नंबर 103 में है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। बड़ी संख्या में भीड़ देखकर सौरभ बने शकील ने युवती को कमरे में एक अलमारी में छिपा दिया।
आधार कार्ड से हुई पहचान:
ABVP कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा तो उसने पहले अपना सौरभ बताया। लेकिन जब उसके आधार कार्ड की जांच की गई तो उसका असली नाम शकील था। यह देख वे भड़क उठे और युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसका अर्धनग्न अवस्था में जुलूस निकाला।
लोगों ने किया पुलिस के हवाले:
युवक की पिटाई करने के साथ उन्होंने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। पकडे गए शख्स को खजुराहो थाना ले गए और शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश

0 Comments