पंचायत में मनरेगा पोर्टल पर एआई तस्वीर की मदद से फर्जीवाड़ा का मामला आया सामने 


मध्यप्रदेश में मनरेगा में भ्रष्टाचार का अब नया और हाईटेक तरीका अपनाया जा रहा है। मनरेगा कर्मी मजदूरों की असली तस्वीर लेने के बजाय एआई व प्रिंटर से निकाले गए पुराने तस्वीरें की मदद से नकली फोटो तैयार कर उसे मनरेगा पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। जबकि नियम के अनुसार काम के दौरान मजदूरों की लाइव तस्वीर अपलोड करना अनिवार्य है। जब मामले की पड़ताल की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, पता चला कि सिंगरौली जिले के देवसर प्रखंड की कठदहा पंचायत में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक और 3,4,5 फरवरी को बड़े पैमाने पर इस तरह का फर्जीवाड़ा हुआ है। पोर्टल पर अपलोड की गई एआई से बनी कई तस्वीरों में प्रिंटर से प्रिंट किया गया फोटो व डबल मोबाइल का वाटर मार्क भी दिख रहा है। यह भी सामने आया कि एक ही तस्वीर को अलग-अलग तारीखों और अलग-अलग परियोजनाओं में इस्तेमाल किया गया हैं। यह तथ्य भी उजागर हुआ कि कई मामलों में जिन मजदूरों की तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड की गई, उन्होंने उन परियोजनाओं में काम किया ही नहीं।

क्या है मामला

सिंगरौली जिले के देवसर स्थित कठदहा पंचायत में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक और 3,4 और 5 फरवरी मनरेगा पोर्टल पर एआई से बनी तस्वीरें अपलोड की गई। पंचायत में 5 फरवरी को 130 मजदूरों के मस्टर रोल तैयार किया गया था। इनमें लगभग 120 की तस्वीर एआई से बनाई गई थी। वहीं 4 फरवरी को भी 130 मजदूरों में लगभग 120 की तस्वीर एआई निर्मित ही थी। इनके नीचे प्रिंटर से निकला हुआ कॉपी लगा था व डबल मोबाइल का वाटर मार्क भी है। एक ही एआई तस्वीर का इस्तेमाल अलग-अलग तरीखों, कार्यों के लिए किया गया। 

एआई से तैयार तस्वीर

इसका इस्तेमाल 2 फरवरी को मस्टर रोल नं 30309 (अमृतसर रोड ताला निर्माण), 3 जनवरी को मस्टर रोल नं 30308 और 4 को मस्टर रोल नं 30307 व 30306 के लिए किया गया। मजदूरों का नाम अलग था, पर तस्वीर एक ही थी।

पड़न की सफाई पोर्टल पर

इस तस्वीर के साथ 3 फरवरी, 4 जनवरी और 5 फरवरी को मस्टर रोल नं 30642,30643,30644 से 30654, तक लगातार दिखाया गया। इसमें ग्राम कठदहा में चटनिहा नाल में अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य दिखाया गया। तीनों दिन एक ही तस्वीर अपलोड हुई।

नाम पुरुषों के और फोटो महिलाओं की

तीन पुरुषों के नाम हैं, लेकिन फोटो में एक भी पुरुष नहीं है। वैसे ही, 4 फरवरी को मस्टर रोल 30643 में तीन पुरुषों और 7 महिलाओं का नाम है, लेकिन फोटो में 2 पुरुष और 8 महिलाएं दिख रही हैं।

संवाददाता :- आशीष सोनी