सिंगरौली में भाजपा नेता के बेटे पर अपहरण-फिरौती मांगने का आरोप: जानिए कंपोजिट शराब दुकान का पूरा मामला...
बंधक बनाकर मारपीट और नगदी लूट:
जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी भोले बैस, मोहन यादव और उनके 6-7 अन्य साथियों ने मैनेजर को जबरन पकड़कर बंधक बनाया। इस दौरान आरोपियों ने दुकान में रखी नगद राशि भी लूट ली और लगातार फिरौती के लिए दबाव बनाते रहे। फिरौती नहीं देने पर मैनेजर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप:
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैनेजर को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। घटना में घायल हुए मैनेजर मनोज राय को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस लगातार गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। अपहरण, मारपीट, लूट और फिरौती जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पहले से आपराधिक रिकॉर्ड:
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पहले भी अवैध रेत परिवहन, शराब तस्करी और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी भोले बैस, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गुलाब बैस का पुत्र है। वहीं दूसरा आरोपी मोहन यादव सर्राटोला निवासी है और डायल-100 में करीब 10 वर्षों तक चालक रह चुका है।
गन्नई गांव में हुई पूरी वारदात, SDOP ने कही ये बात:
पूरी घटना बरका चौकी अंतर्गत गन्नई गांव की बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। देवसर एसडीओपी गायत्री तिवारी ने बताया कि 13 फरवरी को सूचना मिली थी कि बोलेरो कार में मनोज राय को अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा है। जिस पर मामला दर्ज किया गया। वहीं मनोज राय ने बीजेपी मंडल अध्यक्ष के बेटे पर खुद का अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया। इस पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। एसडीओपी ने बताया कि 14 फरवरी को मनोज राय को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल दोनों प्रकरण में विवेचना जारी है।
- नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश

0 Comments