एपस्टीन फाइल्स के डर से मोदी ने ट्रंप के सामने सरेंडर किया…, ट्रेड डील को लेकर कांग्रस का बड़ा बयान...
भारत - अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स के डर से पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने सरेंडर कर दिया। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद इस समझौते को दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम माना जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एपस्टीन फाइल्स के डर से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने सरेंडर किया और राष्ट्रीय हितों से समझौता
किया।कांग्रेस ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट:
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एपस्टीन फाइल्स के डर से मोदी ने ट्रंप के आगे पूरी तरह सरेंडर बोल दिया है। कांग्रेस ने आगे लिखा, रूस से तेल खरीदने की वजह से ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया था। अब इस टैरिफ को हटाते हुए ट्रंप ने लिखा है कि भारत ने प्रतिबद्धता जताई है कि वो रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इस पोस्ट में कांग्रेस ने यह भी लिखा कि ट्रंप ने दावा किया है कि अब भारत रूस की जगह अमेरिका से तेल खरीदेगा।
जैसा ट्रंप कहेंगे मोदी वैसा ही करेंगे - कांग्रेस:
कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को धमकी भी दी। कांग्रेस ने लिखा, इतना ही नहीं, ट्रंप ने धमकाते हुए कहा है कि हम भारत पर निगरानी रखेंगे। अगर यह लगा कि भारत फिर से रूस से तेल खरीद रहा है तो हम तुरंत टैरिफ ठोक देंगे। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए लिखा कि ट्रंप के इस बयान से साफ है कि नरेंद्र मोदी समझौता कर रहे हैं। ट्रंप जो चाह रहे हैं, वैसा ही मोदी कर रहे हैं। कांग्रेस ने आगे लिखा, ट्रंप ने कहा कि रूस से सस्ता तेल मत खरीदो और मोदी ने कहा जैसा आपका आदेश।
मोदी ने देश की गरिमा ट्रंप के आगे गिरवी रख दी:
कांग्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि ट्रंप ने मोदी से कहा कि अमेरिका का महंगा तेल खरीदो और मोदी ने कहा कि जैसा आपका आदेश। ट्रंप ने मोदी से कहा कि हम तुमसे 18% टैरिफ वसूलेंगे और मोदी ने कहा जैसा आपका आदेश। ट्रंप ने मोदी से कहा कि तुम हमसे जीरो टैरिफ लोगे और मोदी ने कहा कि जैसा आपका आदेश। कांग्रेस ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा, मतलब ये कि मोदी ने देश के फैसले, देश की गरिमा, सब कुछ ट्रंप के आगे गिरवी रख दिया है। इसी पोस्ट के आखिर में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी ट्रंप के सभी बातें इसलिए मान रहे है क्योंकि वह एपस्टीन फाइल्स के खुलासे से डरे हुए है।
देश को लंबे समय तक उठाना पड़ेगा इसका नुकसान:
कांग्रेस ने लिखा, मोदी ने यह सब सिर्फ इसलिए किया ताकि एपस्टीन फाइल्स में उनके जो कांड है, वह बाहर न आ जाए। कांग्रेस ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा कि मोदी आज जो कर रहे है इसका नुकसान देश को लंबे वक्त तक झेलना पड़ेगा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबर सामने आने के बाद से ही विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस भी लगातार पीएम मोदी पर ट्रंप के साथ समझौता करने का आरोप लगा रही है। केरल कांग्रेस ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह कहा था कि कायर मोदी ने देश के हितों को दांव पर लगा दिया है क्योंकि अमेरिका ने अडानी भ्रष्टाचार, एपस्टीन की फाइलों और अन्य गुप्त रहस्यों के मामले में उनकी गर्दन पकड़ रखी है।
नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश

0 Comments