राजधानी से बड़ी खबर: होटल में लगी भीषण आग, शादी समारोह के बीच फटा गैस सिलेंडर...


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बैरागढ़ में स्थित भोरी प्ले होटल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग भड़क उटी। आग लगने ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कई गाड़ियों के जरिए आग बुझाने का प्रयास जारी है। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।


- नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश