दमोह के सेंट जॉन्स स्कूल की दो छात्राओं ने की खुदकुशी, जांच शुरू...



दमोह: के चर्चित सेंट जॉन्स स्कूल में तीन दिन के अंदर दो छात्राओं ने फांसी लगाकर की है आत्महत्या, दोनों ही मामलों में पुलिस कारणों का पता लगा रही है।


शहर के बहुचर्चित सेंट जॉन्स हायर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई में अध्ययनरत दो छात्राओं की तीन दिन के अंतराल में एक के बाद मौत हो गई। दोनों ही छात्राओं के शव फंदे पर लटके मिले हैं। आंशका है कि सेंट स्कूल में अध्ययनरत दोनों ही छात्राओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले में सिटी कोतवाली और देहात थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है। साथ ही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक मामले की शिकायत भी परिजनों के माध्यम से नहीं की गई है।


एक दिन पहले सामने आए प्रकरण में देहात थाना क्षेत्र के गोकलधाम निवासी विजयकांत पांडे की १६ वर्षीय पुत्री साक्षी है। जिसका शव अपने ही कमरे में लटका मिला है। घटनाक्रम के समय घर पर कोई नहीं था। परिजन बताते है कि मृतका की मां अस्पताल में भर्ती है, जबकि पिता घर से बाहर थे। इस बीच यह घटनाक्रम हुआ। जैसे ही पिता घर पहुंचे, उन्होंने साक्षी को फंदे से हटाकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गले में चुनरी से फंदा लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस दौरान साक्षी के जेब से उसका चश्मा, एक ब्लेड और कुछ टेबलेट्स भी बरामद की गई है। सुसाइड नोट फिलहाल पुलिस को नहीं मिला है। मामले में सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी का कहना है कि मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इधर, मामले में परिजनों ने भी कुछ नहीं कहा है। मृतका कक्षा दसवीं में अध्ययन रत थी। 
दूसरा मामला चार दिन पहले सिटी कोतवाली क्षेत्र की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामने आया। जहां एक नवमीं की छात्रा ने भी आत्महत्या कर ली थी। इस छात्रा ने भी फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या की थी। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है। हालांकि, इस मामले में भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।


शहर के सेंट जॉन्स स्कूल की दो छात्राओं की बीते चार दिनों में मौत हो जाने से मामला चर्चाओं में बना हुआ है। पुलिस के बाद अब शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच कराने की बात कही है।

- नोफ़िकर न्यूज़ दमोह