बैंक से पैसे निकालने निकली थी मुस्लिम बहनें, चचेरे हिंदू भाइयों से कर ली शादी, वीडियो जारी कर कहा- ससुराल वालों को कुछ हुआ तो...



नौगांव में करीब एक सप्ताह पहले दो मुस्लिम चचेरी बहनें लापता हुई थीं। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दोनों युवतियों ने अपने-अपने हिंदू पतियों के साथ वीडियो जारी कर शादी करने की बात स्वीकार की है। वायरल वीडियो में उन्होंने खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और वे पूरी तरह सुरक्षित है। 9 फरवरी को दोनों युवतियां बैंक से पैसे निकालने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।
परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार ने शिकायत में दोनों को नाबालिग बताते हुए अपहरण की आशंका जताई थी। मामले में पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर एक धर्म विशेष की महिला-पुरुष बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन भी किया।
वायरल वीडियो में दोनों युवतियां कह रही हैं कि वे बालिग हैं और उन्होंने अपनी इच्छा से नगर के ही दो चचेरे भाइयों से विवाह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी प्रकार के दबाव में नहीं हैं और अपने पतियों के साथ सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने मायके पक्ष से अपील की है कि उनके ससुराल वालों को परेशान न किया जाए।

वीडियो में यह भी कहा गया कि यदि उनके ससुराल पक्ष को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी। नौगांव निवासी अलीना राइन एवं सलीना राइन ने सनातन धर्म अपनाकर अपनी मर्जी से विवाह किया है। उनका कहना है कि दोनों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, इसलिए पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान करे। दोनो मुस्लिम चचेरी बहनों ने दो हिंदू चचेरे भाईयो से शादी की है अलीना ने हेमंत जोशी और सलीना ने प्रशांत जोशी के साथ विवाह किया है और वे आगे का जीवन उनके साथ बिताना चाहती हैं।इस मामले में पुलिस का कहना है कि गायब दोनो बहनें पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाए।  

- नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश