अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई


सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में  खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं आरटीओ टीम द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 4374 को कोयला का अभिवहन पास के बिना अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन को तत्काल जप्त कर पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। इसके अति. सहायक खनिज अधिकारी द्वारा अलग कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक अन्य वाहन को भी जप्त किया गया। उक्त वाहन को भी नियमानुसार थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा जप्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संवाददाता :- आशीष सोनी