अमरछी रेत खदान पर प्रशासन का बड़ा छापा, बड़ी बड़ी मशीनें जब्त...
जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अख्तियार किया है। मंगलवार शाम अजयगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाली अमरछी रेत खदान पर प्रशासनिक अमले ने अचानक छापामार कार्यवाही की। इस दौरान मौके से भारी भरकम मशीनें जब्त की गई हैं। संयुक्त टीम की बडी कार्यवाही आज शाम करीब 5 बजे खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अमरछी खदान पर दबिश दी। कार्यवाही के दौरान मौके पर अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन में लगी दो पोकलेन मशीनें और डंपर जब्त किए गए। प्रशासन की इस अचानक हुई एंट्री से रेत माफियाओं में हडक़ंप मच गया।
कार्यवाही में शामिल रहे यह अधिकारी:
कलेक्टर के निर्देशन में की गई इस बड़ी कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का अमला मौजूद रहा जिसमें मुख्य रूप से रवि पटेल खनिज अधिकारी, आलोक मार्को एसडीएम अजयगढ़, सुरेंद्र कुमारए तहसीलदार, धनीराम अहिरवार नायब तहसीलदार, अनिल सिंह राजपूत थाना प्रभारी धरमपुर, पुलिस बल व चौकी प्रभारी खोरा के साथ उपस्थित रहे।
खोरा चौकी की अभिरक्षा में जब्त मशीनें:
जब्त की गई दोनों पोकलेन मशीनों और डंपर को तत्काल प्रभाव से खोरा पुलिस चौकी लाया गया है जहाँ उन्हें पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा करवा दिया गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधितों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- नोफ़िकर न्यूज़ दमोह

0 Comments