आदिवासी नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: शराब पिलाकर दोस्त और उसके साथियों ने बनाया हवस का शिकार
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। किशोरी एवं मां के शिकायत के अनुसार यहाँ एक 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पहले किशोरी को बहला-फूसलाकर सुनसान इलाके में ले गए, जहाँ उसे जबरन शराब पिलाई गई और फिर बेसुध हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो (POCSO) और एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस की सक्रियता के बाद भी अपराधी किस कदर बेलगाम हो गए इसकी बानगी मऊगंज में देखने को मिली। 05 फरवरी की दोपहर जब एक कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा अपनी सहेली के साथ निकली थी, तब उसे क्या पता था कि उसके अपने ही पहचान वाले उसके साथ विश्वासघात करेंगे।
परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता का आरोपी दोस्त अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे और उसकी सहेली को मोटर साइकिल पर बैठाकर मऊगंज शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर निविहा क्रेशर प्लांट के पास ले गया। वहाँ आरोपियों ने नाबालिग को जबरन शराब पिलाई। सहेली के विरोध करने पर उसे वापस घर छोड़ दिया गया, लेकिन पीड़िता को वहीं बंधक बनाकर रखा गया।
मां की शिकायत के अनुसार मामला छेड़खानी का लग रहा था, लेकिन घटना के कई घंटों बाद जब पीड़िता नशे से बाहर आई और अस्पताल से अगले दिन थाना पहुंची , तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। किशोरी के बयान के अनुसार, आरोपी और उनके साथियों ने नशे की हालत में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की पुष्टि होते ही पुलिस ने मामले में धारा 65(2) BNS और पॉक्सो एक्ट की सख्त धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल रीवा भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments