मध्यप्रदेश अजब, नरसिंहपुर जिला उससे भी गजब,आखिर ऐसा क्या है इस वाक्या में......
मध्यप्रदेश अजब है और नरसिंहपुर जिला उससे भी गजब है, ये वाक्या आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, कि आखिर क्या है? ऐसा इस नरसिंहपुर जिले में, आपने देखा होगा कि नरसिंहपुर जिले में दो दो कद्दावर मंत्री है और दोनों गजब है। आइए हम इस वाक्या को विस्तार से बताते है, मामला नरसिंहपुर जिले के मुगवानी से सामने आया है, जहां हरिओम विद्यापीठ मुगवानी स्कूल शिक्षा के मंदिर में शिक्षा के साथ साथ एक अच्छे संस्कार भी दिए जा रहे है। दरअसल हरिओम विद्यापीठ विद्यालय मुगवानी में मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक जागृति शुरू करना था, लेकिन सामाजिक जागृति में बलात्कार , यौन शोषण और हत्या के आरोप में सजा काट रहे।आशाराम का शिक्षा के मंदिर में आमंत्रण पत्र में संदेश छापा गया और आशाराम की फोटो आमंत्रण पत्र में छापी गई। सबसे मजेदार सवाल यह उठता है कि ऐसे बलात्कारी क्या शिक्षा के मंदिर में एक अच्छा संदेश देंगे? यदि इतने अच्छे संस्कार होते तो बच्चियों के साथ घिनौने कृत्य क्यों करते? क्या बलात्कारियो का ही संदेश मिला विद्यालय को? क्या और कोई अच्छा इंसान नहीं मिला, जिसका संदेश या फोटो छापा जा सकता था। यह आमंत्रण पत्र कई प्रकार के सवालों को जन्म दे रहा है। अब सबसे मजेदार बात यह है कि इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जालम सिंह पटेल (पूर्व राज्यमंत्री),रामस्नेही पाठक भाजपा जिला अध्यक्ष, महेंद्र नागेश विधायक गोटेगांव, रविन्द्र पटेल पूर्व मंडी अध्यक्ष, रविंद्र पटेल देवनगर, वरिष्ठ समाजसेवी विजय पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मालवीय रिटायर्ड एड. एस. पी., निरंजन सिंह राजपूत सरपंच मुंगवानी, राम पटेल मंडल अध्यक्ष और स्कूल का स्टाफ मौजूद था। अब सवाल यह भी उठता है कि जिले के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ऐसे बलात्कारी आसाराम के संदेशों को खुलेआम प्रचारित कर रहे है। अब आम जनता तय करे कि इस प्रकार के नेताओं ओर प्रशासनिक अधिकारियों से जनता का कैसे भला होगा जो स्वयं बलात्कारियों का संदेश वाचन करवा रहे है।

0 Comments