सीएसपी पुन्नू परस्ते की विंध्यनगर से विदाई पत्रकारों ने सीएम एवं पीएचक्यू के यहां की थी शिकायत
सीएसपी विंध्यनगर पुन्नू परस्ते का तबादला कर उन्हें उमरिया भेज दिया गया है। सैनिक सम्मेलन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। हालांकि यह विदाई समारोह शालीन रहा, लेकिन इसके पीछे का घटनाक्रम काफी समय से चर्चा में रहा है।
जानकारी के अनुसार जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में सीएसपी पुन्नू परस्ते की पत्रकारों से तीखी कहा-सुनी हो गई थी। इस घटना के बाद आहत बैढ़न अंचल के पत्रकारों ने एसपी मनीष खत्री से शिकायत की थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई या पहल नहीं की गई। इससे आहत पत्रकारों ने डीजीपी एवं सीएम के यहां भी पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए लिखित शिकायत भी सौंपी थी। इस पर डीजीपी स्तर से मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया गया था। जांच की जिम्मेदारी एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा को सौंपी गई, जिन्होंने संबंधित पत्रकारों के बयान भी दर्ज किए थे। हालांकि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। सूत्रों के मुताबिक जिले के प्रभारी मंत्री, पंचायत मंत्री और स्वयं एसपी की भी यह मंशा थी कि पुन्नू परस्ते कुछ समय और सिंगरौली में ही पदस्थ रहें, लेकिन अंतत: उच्च स्तर से तबादले का आदेश जारी हो गया। इससे स्पष्ट हो गया कि राजनीतिक या स्थानीय समर्थन भी निर्णय को प्रभावित नहीं कर सका।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments