धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर की ये गंदी करतूत आपके रोंगटे खड़े कर देगी, मरीज़ की दवा में नशीला पदार्थ मिलकर....
दरअसल डॉक्टर ने दवा में नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। शादीशुदा पीड़ित महिला ग्वालियर की रहने वाली है। आरोपी डॉक्टर बेहतर इलाज करने का बहाना देकर पीड़ित को भोपाल लाया था।
चर्म रोग का इलाज चल रहा था:
भोपाल में एक होटल में रुके और खाने में नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। डॉक्टर अमरीश सेंगर से पिछले 7 महीने से महिला का चर्म रोग का इलाज चल रहा था। पीड़िता ने एमपी नगर थाने में शिकायत की है। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर फरार है। पुलिस डॉक्टर की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
- नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश

0 Comments