थाने में युवक के सुसाइड केस पर SP की बड़ी कार्रवाई, 2 आरक्षक सस्पेंड, मजिस्ट्रेट पहुंचे
राजनगर थाने में युवक के सुसाइड करने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी अगम जैन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरक्षक संजय सिंह और शिवकुमार पाल को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मजिस्ट्रेट भी थाने पहुंचे। मामले की न्यायिक जांच जारी है।
बता दें कि इमिलिया निवासी मृतक राजेश पटेल को शनिवार को पुलिस पूछताछ के लिए लाई थी। वह थाने में मौजूद महिला डेस्क के बाथरूम में गया था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भीड़ को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं मृतक के परिजनों ने 2 पुलिस कर्मियों पर 50 हजार रूपए मांगने का आरोप लगाया।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments