मंदिर में प्रेमी के साथ घूम रही थी युवती, देखकर भाई ने कर दी पिटाई, फिर वहीं भरवा दी मांग...
मध्य प्रदेश के मैहर मां शारदा मंदिर परिसर में स्थित त्रिमूर्ति गेट के पास हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी में इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद बताया है।
बहिन को प्रेमी के साथ देखकर भाई का फूटा गुस्सा:
जानकारी के मुताबिक, भाई ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। यह घटना 25 मार्च सप्तमी की रात करीब 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में जो युवक लड़की के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है, वह उसका भाई बताया जा रहा है। वहीं, लड़की के साथ खड़ा युवक उसका प्रेमी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी हैं और मैहर दर्शन के लिए आए थे।
भाई ने वहीं मांग भरवाकर करा दी शादी:
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर युवक-युवती की शादी भी करवा दी गई है। जिसके बाद मामला शांत हुआ और दोनों पक्ष वापस घर लौट गए है। हालांकि अब तक दोनों पक्षों में किसी ने भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
संवाददाता- कुनाल कुर्मी

0 Comments