नेता आते हैं, वादा करते हैं…पर आज तक सड़क नहीं बनी, पढ़िए टीकमगढ़ की जमीनी रिपोर्ट...
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की तहसील बड़ागांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरवाहा उगढ़ में आज भी ग्रामीण पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। यहां लगभग 40–50 परिवार निवास करते हैं, जो अहिरवार समाज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 60 वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन आज तक उनके गांव में पक्की सड़क नहीं बनी। जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई गिट्टियां और टूटी परतें फैली हुई हैं।
- नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश

0 Comments