ब्लैकमेलिंग और धमकाने का मामलाः पुलिस ने 2 महिला और एक पुरुष को भेजा जेल

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में ब्लैकमेलिंग के बाद धमकाने के मामले में बड़गोंदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।

रेनबो फार्महाउस का मामला

दरअसल बड़गोंदा थाना क्षेत्र के अंर्तगत रेनबो फार्महाउस में बीती देर रात एक व्यक्ति को ब्लैकमेलिंग कर धमकाने का मामला आया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी युवक व दो महिला आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला आरोपियों ने फरियादी पुरुष को ब्लैकमेल के बाद धमकाने की बात स्वीकार की। मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (6) एवं 61 (2) में प्रकरण दर्ज कर महू न्यायालय पेश किया जहां तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

लोगों से सतर्क और सजग रहने की अपील

महिलाओं के ऊपर हुई FIR की जानकारी लगते ही एक दूसरा पीड़ित भी थाना पहुंचे और आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रहवासियों से अपील की है कि इंदौर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोग सक्रिय है जो भोले भाले लोगों को अपनी जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते है। ऐसे लोगों से सतर्क और सजग रहें। 

संवाददाता:–दीपक मालवीय