ग्वालियर के कलाकार का बड़ा धमाका, ‘ज़ख्मी परिंदा’ 24 अप्रैल से सिनेमाघरों में


ग्वालियर -ग्वालियर के उभरते अभिनेता मोनू गुर्जर एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी नई बॉलीवुड फिल्म “ज़ख्मी परिंदा” 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।ग्वालियर के कलाकार मोनू गुर्जर, जो अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं, अब फिल्म “ज़ख्मी परिंदा” में लीड हीरो के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ लीड हीरोइन कीर्ति वर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म में अनिल राय, कल्पना सैनी, रामेश्वर चौधरी और शिवानी बिजोरिया जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के सिनेमेटोग्राफर नंद लाल चौधरी हैं, जबकि एक्शन डायरेक्टर मोहित सैनी और डांस मास्टर संजय कोरवे हैं। फिल्म का संपादन गोविंद दुबे ने किया है।

इस फिल्म का निर्माण पाटीदार फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म के लेखक और निर्माता रामेश्वर चौधरी हैं, जबकि निर्देशन की कमान राजू बी चौहान ने संभाली है, जो इससे पहले कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।“ज़ख्मी परिंदा” एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी पारिवारिक मूल्यों और भावनाओं पर आधारित है, जिसे हर वर्ग के दर्शक अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

कुल मिलाकर “ज़ख्मी परिंदा” एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज के रूप में दर्शकों के सामने आने को तैयार है। अब देखना होगा कि 24 अप्रैल को रिलीज़ के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

संवाददाता : किशोर कुशवाहा