700 रुपये में बिक रही थी इंसानियत, जबलपुर में जो मिला, उसने सबको शर्मिंदा कर दिया, पैसे दो बाकी सब होटल संभालेगा...



मध्य प्रदेश के जबलपुर में गोसलपुर स्थित होटल विरासत स्पा सेंटर में लम्बे समय से चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर आज पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को देखते ही स्पा सेंटर में हड़कम्प मच गया, पुलिस ने मौके से संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं होटल में दो महिलाएं भी मिली जिन्होने पूछताछ में बताया कि होटल संचालक सुखदेव पटेल के बुलावे पर आई थीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार होटल विरासत स्पा सेंटर गोसलपुर के संचालक सुखदेव पटेल निवासी ग्राम घुघरी गोसलपुर अपने होटल में बाहर से महिला बुलाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराता है। इसके लिए सुखदेव पटेल द्वारा प्रत्येक ग्राहक से 7 सौ रुपए लिए जाते रहे। खबर के बाद पुलिस ने अपना पंटर भेजा, होटल में पहुंचकर पंटर ने सुखदेव पटेल से सौदा किया। जैसे ही महिला आई तभी पुलिस अधिकारियों ने दबिश दे दी। पुलिस को देखते ही होटल में हड़कम्प मचा गया। 




पुलिस ने काउंटर पर बैठे होटल संचालक सुखदेव पटेल पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम घुघरी गोसलपुर को हिरासत में लेकर आगंतुक रजिस्टर की जांच की तो कोई भी एंट्री दर्ज नहीं मिली। इसके अलावा मौके से कंडोम का भरा पैकेट मिला। इसके बाद कमरों की जांच की गई तो कमरा नंबर 02 में एक पुरूष एवं एक महिला मिले जिनसे नाम पता पूछने पर पुरूष व्दारा अपना नाम रामजी पटेल पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी रामवार्ड देवरी पनागर एवं महिला व्दारा अपना नाम पता बताया गया।


महिला से पूछताछ करने पर महिला द्वारा बताया गया कि संचालक सुखदेव पटेल उसे जबलपुर से बुलाता है तथा प्रत्येक ग्राहक का 500 रूपये देता है उसने ये भी कहा कि एक अन्य महिला को भी होटल संचालक बुलाता है। इसके बाद कमरा नंबर 03 पहुंचे तो वहां पर भी एक महिला मिली। जिसने पूछताछ में बताया कि होटल संचालक सुखदेव पटेल मुझे बुलाता है तथा ग्राहकों को उपलब्ध कराता है एवं प्रत्येक ग्राहक का 500 रूपये मुझे देता है। आरोपी संचालक सुखदेव पटेल, एवं रामजी पटेल के विरूद्ध धारा 3,4,5,8 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्यवाही की गयी।

संवाददाता- कुणाल कुर्मी