शराब नशे के हालत में मिलने पर शिक्षक सस्पेंड
शासकीय प्राथमिक पाठशाला मझौली टोला मझिगवां 2 में पदस्थ शिक्षक लखपति सिंह को कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने निलंबित कर दिया है।
टोला मझिगवां-2 के शिक्षक लखपति सिंह का एक वीडियों सोशल मीडिया में पिछले माह 18 मार्च को वायरल हुआ था। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच किया, जहां शिक्षक शराब के नशे के हालत में था। शराब इतना पिया हुआ था कि वह ठीक से बोल नही पा रहा था। स्कूली बच्चों एवं अभिभावको से अभद्र भाषाओं का उपयोग कर रहा था। जिससे अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया था। जांच के बाद जवाब न मिलने पर डीईओ ने शिक्षक को निलंबित कर दिया ।
संवाददाता:–आशीष सोनी

0 Comments