पन्ना में ठग गिरोह का भंडाफोड़: किसानों को डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर लाखों की ठगी
पन्ना जिले में किसानों को खाद-बीज का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का लालच देकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। यह गिरोह फर्जी कंपनियों के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐंठता था।शाहनगर क्षेत्र के ग्राम बोरी निवासी मुकेश कुमार साहू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनसे 2.34 लाख रुपये लेकर उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में संपर्क तोड़ दिया।जांच के दौरान पुलिस की साइबर टीम ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उत्तर प्रदेश के सीतापुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम गोपीचंद्र और कन्हैया लाल यादव हैं, जबकि एक अन्य साथी अभी फरार है पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार और नकद राशि बरामद की है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह कई जिलों में इसी तरह की ठगी कर चुका है।फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। अब सवाल है ,किसानों को डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर ठगी कब तक चलती रहेगी फर्जी कंपनियों के नाम पर ठग इतने आसानी से लोगों को कैसे फंसा रहे हैं क्या ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी का फायदा उठाया जा रहा है क्या पीड़ित किसानों को उनकी रकम वापस मिल पाएगी आखिर कब तक किसान लालच और भरोसे के बीच ठगी का शिकार होते रहेंगे?
संवाददाता:- राजकुमारी ठाकुर

0 Comments