देवसर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली उजागर, मरीजों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं
स्थानीय लोगों के अनुसार हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। कचरा और झाड़ियां बढ़ने से साफ.-सफाई की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। मरीजों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में जहां एक ओर इलाज की उम्मीद लेकर लोग आते हैं, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं की कमी से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराई जाए और परिसर की नियमित साफ.-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और आवश्यक कार्रवाई करते हैं।
संवाददाता :– आशीष सोनी

0 Comments