चुनरी यात्रा में ग्रामवासियों ने दिखाया उत्साह: ग्राम सोमखेड़ा कलॉ.....
दमोह विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोमखेड़ा कलॉ में पिछले कुछ वर्षों से ग्राम की खेरमाई माता (दुर्गा माँ) मडिया से चुनरी शोभा यात्रा की शुरूवात की गयी थी। जिसे आज भी पत्येक वर्ष की तरह ग्रामवासियों द्वारा धार्मिक रूप से माँ की चुनरी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। चुनरी शोभा यात्रा ग्राम सोमखेड़ा खेरमाई माता मडिया से आरंभ होकर लगभग 200 मी. लम्बी शोभा यात्रा इमालियाघाट से होते हुए 5 कि.मी. दूर स्थित ग्राम कांकर की प्रसिद्ध माँ दुर्गा को अर्पित की जायेगी। आज चैत्र पर्व नवरात्रि की पंचमी के दिन माँ दुर्गा के पाँचवे स्वरूप स्कन्द माता की पूजा अर्चना की जाती है।
माँ की चुनरी शोभा यात्रा में ग्राम के सरपंच इजी. महेन्द्र पटैल उपस्थित रहे एवं समस्त ग्रामवासियों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। साथ ही शोभा यात्रा में जन सामान्य व गणमान्य ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे, तथा आस-पास के क्षेत्रवासी भी इस धार्मिक शोभा यात्रा में समूहिक रूप से शामिल हुए.......
कृपाल कुर्मी
9009703301
नो फ़िकर समाचर
0 Comments