Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारतीय किसान संघ जिला पन्ना ने कड़ी मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 10 सूत्रीय मांग पत्र किया पेश

 भारतीय किसान संघ जिला पन्ना ने कड़ी मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 10 सूत्रीय मांग पत्र किया पेश

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 22 मई 2023 को पवई विधायक प्रहलाद लोधी के नेतृत्व में पन्ना जिले की पवई विधानसभा अंतर्गत धार्मिक स्थल कंकाली धाम कुआं ताल बनौली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान उपस्थित हुए एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य जन प्रति निधि पदाधिकारी सहित जनता जनार्दन की उपस्थिति रही जिसमें मां कंकाली के दरबार मै 151 जोड़ें विवाह बंधन में बंधे  

मामला तब गरमा गया जब मंचीय उद्बोधन के समय भारतीय किसान संघ के पदाधिरियो द्वारा नारेबाजी की गई संगठन द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र रखा गया ज्ञापन प्रारंभ में लेने में शासन प्रशासन ने सहयोग नहीं किया जिसके कारण भारतीय किसान संघ के नेता रामखेलावन पटेल एडवोकेट जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ ने किसानों के हित में जोर-जोर से नारे लगाना प्रारंभ किया जिसके कारण मुख्य मंत्री शिवराज सिंह ने भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल बुलाया और कहा भारतीय किसान संघ के मांगपत्र पर विचार किया जायेगा  आवश्यक मांगो को पूर्ण करने का आश्वाशन दिया गया,एवं मांग पूरी ना होने पर भारतीय किसान संघ ने कहा हम आंदोलन चलाएंगे एवं सभी के घर जाकर किसानों को जागृत करेंगे, कार्यक्रम में उपस्थित हुए समस्त अतिथियों जनप्रतिनिधि एवं जनता जनार्दन का विधायक पहलाद लोधी नेस्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया...

संवाददाता : लखन साहू

Post a Comment

0 Comments