मालथौन में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन
मालथौन महिला एवं बाल विकास विभाग मालथोन अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं लखन सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी के आदेशानुसार किया गया, सर्वप्रथम नगर परिषद अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा सरस्वती पूजन वंदना कर माननीय मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण कार्यक्रम किया गया।
इसके बाद महिला बाल विकास द्वारा चयनित बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया, लाडली लक्ष्मी कार्यक्रम अंतर्गत रंगोली, मेहँदी प्रतियोगिता, लाड़ली गीत का आयोजन किया गया, बालिकाओ का सम्मान कर उन्हें पुरस्कर्ता किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं पर्येवेक्षक कार्यालयींन स्टाफ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , महिलाये बालिकाएं उपस्थित रही।
संवाददाता : शैलेंद्र सेन
0 Comments