Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सीतामऊ में जयवर्धन की एंट्री भाजपा पर दागे निशाने

सीतामऊ में जयवर्धन की एंट्री भाजपा पर दागे निशाने

सीतामऊ। कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सीतामऊ पहुंचे यहां उन्होंने पोरवाल मांगलिक भवन पहुच कर राजपूत समाज के स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उसके बाद पुर्व मंत्री जयवर्धन का राजोरिया पेट्रोल पंप पर विनय राजोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राकेश पाटीदार , बालू सिंह सोलंकी, निर्मल फर्किया, सोमिल नाहटा, जगदीश कोठारी, संग्राम सिंह कुरावन, सोनू जायसवाल शामगढ़, मिथुन शर्मा जितेंद्र सिंह सुरखेड़ा , सहित कई कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री के स्वागत-सत्कार में उपस्थित रहे।

राजोरिया पंप पर ही पत्रकारों के साथ एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना दागते हुए  कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आय बढ़ने की बजाय आधी हो चुकी है, किसानों की फसल जब मंडी जाती है तो दाम आचानक कम हो जाते, कांग्रेस की सरकार बनी तो हम कर्ज माफी के साथ-साथ एमएसपी से ऊपर रेट तय कर के किसानों की फसलों की खरीदी करवाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो भी पाप करके सरकार बनाएगा वह जनता का भला नहीं कर पाएगा आज मध्यप्रदेश में शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा में सरकार बंट गई है। जिसकी वजह से भाजपा के दिग्गज नेता जो थे वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, मुझे विश्वास है कि पूर्ण बहुमत से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

सुवासरा विधायक व मंत्री हरदीपसिंह डंग पर निशाना साधते हुए जयवर्धन सिंह बोले की पहले कांग्रेस ही कहती थी लेकीन अब साधु संत भी मंत्री जी पर आरोप लगा रहे है।  क्षेत्र की जनता अब मंत्री डंग को जान चुकी है और समझ चुकी है ओर आने वाले समय मे सुवासरा के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होंगे।

संवाददाता : सफलता मुजावदिया

Post a Comment

0 Comments