Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सागर सिटी में आये दिन लग रहा जाम : यातायात पुलिस चालान में मगन नही दे रही व्यवस्था पर ध्यान

 सागर सिटी में आये दिन लग रहा जाम : यातायात पुलिस चालान में मगन नही दे रही व्यवस्था पर ध्यान 

 एक peb के एग्जाम सेंटर जो कि मोतीनगर थाने से महज 500 मीटर कि दूरी पर है दो दो एम्बुलेंस काफ़ी समय तक फसी रहीं जिसमे एम्बुलेंस चालक ने बताया कि नारयवली मे एक एक्सीडेंट हो गया था जिसमे गंभीर रूप से घायल को सागर हॉस्पिटल रेफर किया गया है लेकिन काफी देर से रास्ता नहीं मिल पा रहा है, सागर सिटी कहने को तो स्मार्ट सिटी बन गई है बड़े बड़े ऑफिस सीसी टीवी और अधिकारीयों का महकमा मौजूद है| लेकिन सागर शहर में यातायात ट्रेफिक व्यवस्था की समस्या जस कि तस बनी हुई है| आज तक इस व्यवस्था में नाम मात्र का कोई सुधार नही आया है|

चाहे हम बड़ा बाजार से तीन बत्ती मार्ग देख लें , चाहे राहतगड़ बस स्टेण्ड सागर से माता मड़िया होते हुये कटरा मस्जिद मार्ग देख लें | ऐसे ही परकोटा चौराहे से hdfc बैंक तक का मार्ग देखले | यहाँ से आप जब भी निकलोगे तो आपको अधिकांशतः ट्रेफिक का सामना करना पड़ सकता है | मोतीनगर से तीनबत्ती मार्ग पर चार पहिया वाहन ले जाने की इजाजद नही है | ऐसे ही राहतगढ़ बसस्टैंड से होते हुये माता मड़िया से कटरा मस्जिद मार्ग पर चार पहिया वाहन ले जाने कि मनाही है|

लेकिन फिर भी इन चार पहिया वाहनो कि वजह से इन रास्तो पर लोगों को खासी दिक्क़त का सामना करना पड़ता है|जबकि सभी जगह यातायात कर्मी बेरीकेड लगाकर मुस्तेद रहते है लेकिन फिर भी समस्या से निपटने का कोई अच्छा विकल्प नजर नही आता, काटरा चौकी के बाहर कुछ पुलिस कर्मी चौकी के बाजू में छाया में खड़े हो कर आने वाले लोगों का चालान करते रहते है लेकिन कटरा मस्जिद के आस पास कितनी दुकाने फूट पाथ पर लगी है कितने चार पहिया वाहन रोड पर खड़े है उनके चालान सिर्फ़ दिखावे के लिए किये जाते है क्या राहगीरों को चलने के लिए फुटपाथ की व्यवस्था यातायात कर्मियों के द्वारा की जा रही है क्या बाज़ार आने जाने वालों को दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन की उचित पार्किंग व्यवस्था दी जा रही है क्या फुटपाथ व्यापारियों को अलग से मार्केट देने की कवायद नही की गई है | क्या  ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने हेतु कोई ठोस कदम नही उठाया जाता.

संवाददाता : हेमंत लड़िया

Post a Comment

0 Comments