दीपक जोशी कांग्रेस में होंगे शामिल: भोपाल में लेंगे शपथ....



दीपक जोशी ने कुछ दिनों पूर्व ही 6 मई को कांग्रेस में शामिल होने की बात कही थी। और आज वह कांग्रेस में शामिल होने के लिए भोपाल रवाना हो चुके हैं। भोपाल रवाना होने से पहले दीपक ने बहन का आशीर्वाद लिया और फिर वह भोपाल रवाना हुए। बड़ी संख्या में दीपक जोशी के समर्थक  पुराने बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता उनके  रवाना होने से पूर्व ही  निवास स्थान (घर) पहुंचे थे। दीपक के साथ जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भी भोपाल जा रहे हैं इनमें सरपंच, उपसरपंच एवं गांव से बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी खुद कार चलाकर दीपक को भोपाल लेकर जा रहे हैं। बागली, हाटपिपलिया, खातेगांव और सोनकच्छ से जोशी के समर्थक व कार्यकर्ता बिना बुलाए ही दीपक के घर पहुंचे थे। साथ ही बीजेपी के वर्तमान युवा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भी पहुंचे। दीपक के भोपाल निकलने से पूर्व ही उनके निवास स्थान (घर) शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी साहित दीपक चौधरी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे....

संवाददाता : कृपाल कुर्मी