जिला: सागर
दिनांक: 21/06/2023
संवाददाता: रविन्द्र दांगी
21 जून मकरोनिया चौराहा सागर मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा बुलाए गए 1 दिन के धरना प्रदर्शन में हुआ संयुक्त किसान मोर्चा शामिल
यह जानकारी देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनय श्रीवास ने बताया कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश और इसके बाद 2024 में पूरे केंद्र में संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश एवं देश की किसान विरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देना है क्योंकि किसानों के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ ठगा है आज समूचे मध्यप्रदेश में जितने भी खरीदी केंद्र हैं सभी पर लूट मची है मौजूदा सरकार ने दोगुनी आए करने का वादा किया था जो की पूर्णता छलावा था किसान फसल बीमा मैं भी काफी सारी अनियमितताएं हैं और ना ही समर्थन मूल्य पर खरीदी हो पा रही है समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि 2015 की है जबकि महंगाई 2023 में 4 गुनी अर्थात चरम सीमा पर है इस कारण किसान एवं मजदूर कर्ज में डूबता चला जा रहा है कर्ज माफी का भी वादा इनका झूठा है इस कारण से संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है पूरे प्रदेश एवं 230 विधानसभा में इस किसान विरोधी सरकार का विरोध करेगी इस धरने में शामिल हुए किसान मोर्चा से आलोक दुबे सुरेंद्र दुबे किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह लोधी आदि किसान सम्मिलित हुए
संवाददाता: रविन्द्र दांगी
0 Comments