Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जनजातीय विभाग अंतर्गत सहायक आयुक्त कार्यालय बुरहानपुर में शासकीय राशि के गबन प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

 जनजातीय विभाग अंतर्गत सहायक आयुक्त कार्यालय बुरहानपुर में शासकीय राशि के गबन प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस ने सहायक आयुक्त कार्यालय, जनजातीय कार्यविभाग के धोखाध़डी प्रकरण में दूसरे आरोपी कार्यालय के भृत्य मनोज पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर वर्ष 2010 से 2017 के बीच सहायक आयुक्त कार्यालय, जनजातीय कार्यालय बुरहानपुर में भृत्य रहते हुए लेखा शाखा प्रभारी नारायण पाटिल के साथ मिलकर चेक के माध्यम  शासकीय राशि का आहरण कर राशि गबन करने के आरोप है। उक्त प्रकरण में जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना लालबाग पर अपराध क्रमांक 612/22 धारा 420, 409 आईपीसी की धारा के तहत पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस द्वारा कार्यालय के दैनिक वेतन भोगी भृत्य आरोपी मनोज पिता ईश्वरलाल पाटिल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बड़झिरी थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अभी तक के अनुसंधान में आरोपियों द्वारा करीबन 3 करोड़ रुपए की राशि की धोखाधडी की जाना पाया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

संवाददाता : आरती चौधरी 

Post a Comment

0 Comments