बंडा महिला मोर्चा ने किया लाडली लक्ष्मी योजना व हितग्राही सम्मेलन का आयोजन
बंडा नगर के मंगल भवन मैं लाड़ली बहना योजना ब हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी मयंक रावत ने बताया की कार्यक्रम मैं लाड़ली बहना योजना ब महिलाओं से जुड़ी अनेक योजनाओं के बारे मैं विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव रही। उन्होंने कहा संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सरकार महिलाओं को सबल बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना लागू की जिससे हमारी बहनों को प्रत्येक माह 1000 रुपए 10 जून को उनके खातों में पहुंच जाएंगे। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष एवं महिला मंडल प्रभारी तृप्ति सिंह ने कहा की कांग्रेस सरकार जो कार्य 70 सालों में नहीं कर सकी। वह जन कल्याणकारी कार्य हमारी शिवराज सरकार ने 20 वर्ष मैं कर दिए। इस अवसर विशेष अतिथि के रूप मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा , ने भी संबोधित करते हुए भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी महिला हितग्राहियों को दी। कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष वैभव राज कुकरेले व भाजपा नेता मंगल सिंह दादा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऊषा राजपूत व कार्यकर्ताओं ने किया। इस अवसर जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनेक विकास की योजनाएं चलाई जा रही है। वहीं अतिथियों द्वारा महिलाओं को लाड़ली लक्ष्मी के प्रमाण पत्र वितरित किए , इस मौके पर महिला मोर्चा महामंत्री ऋचा राजपूत,साक्षी श्रीवास्तव ,चंदा राठौर ,सुनीता वर्मा, सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह , न प उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष नितेश जैन,आशीष यादव ,महामंत्री अशोक राय , रूपेश यादव ,कृष्णा राजपूत ,शहीद खान,सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ , कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में महिला हितग्राही शामिल रही। इस अवसर महिला हितग्राहियों ने लाड़ली बहना योजना के सम्मेलन मैं शिवराज सरकार की योजनाओं की सराहना की व धन्यवाद किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मयंक रावत कांटी ने साझा की।
संवाददाता : आनंद रावत
0 Comments