Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सागर के तत्वाधान में 28 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |


मध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सागर के तत्वाधान में 28 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |

मध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सागर के तत्वाधान में अपनी 28 सूत्रीय मांगों को लेकर पहलवान बाबा मंदिर से बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकाल कर पीली कोटी होते हुये कलेक्ट्रेट सागर में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा|

जिला संयोजक आलोक गुप्ता का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होतीं आगे क्रमबद्ध तरीके से प्रदर्शन होता रहेगा|  आने वाले समय में प्रदर्शन तीन चरणों में किया जायेगा सितंबर माह में भोपाल में भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा|

मांगे-मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करने,कर्मचारी/ अधिकारियों की पदोन्नति करने,प्रदेश कर्मचारी/ अधिकारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एरियस की राशि भुगतान करने आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया|

मोर्चा के पदाधिकारी जिला संयोजक आलोक गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश मात्र एक ऐसा राज्य है | जहां पिछले 7 वर्षों से अधिकारी कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई है जिससे अधिकारी कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है,जिसका विपरीत प्रभाव शासकीय कार्यों पर भी पड रहा है साथ ही सरकार के प्रति कर्मचारियों का आक्रोश भी बढ़ रहा है |

संवाददाता हेमंत लडिया

Post a Comment

0 Comments