Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा मंडल बंडा की बूथ विजय अभियान की बैठक संपन्न


 भाजपा मंडल बंडा की बूथ विजय अभियान की बैठक संपन्न 


बंडा:भाजपा मीडिया प्रभारी मयंक रावत कांटी ने बताया की ,कचहरी रोड स्थित मंगल भवन में भाजपा मंडल की बूथ विजय अभियान के संबंध मैं बैठक आहूत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुई। बैठक में मुख्य रूप से सागर सांसद राज बहादुर सिंह  मुख्य अतिथि के रूप में  सम्मिलित हुए। बैठक में सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा की  सदैव समाज हित में कार्य करते रहे एवं समाज से जुड़े कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।उन्होंने सभी भूत अध्यक्ष बूथ विस्तार को एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने का आग्रह किया। सांसद सिंह ने कहा अगर हम बूथ पर मजबूत हैं तो बंडा विधानसभा में भाजपा भारी बहुमत से विजय होगी एवं मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार भारी बहुमत से बनेगी। विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया,भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा की सभी बूथ अध्यक्ष व बूथ विस्तारक लगन और मेहनत से अपने बूथ को मजबूत करें जिससे बंडा बंडा विधानसभा मैं भाजपा अपना विजयी परचम लहराए, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल सिंह दादा मैं भी अपने विचार कार्यकर्ताओं के सामने रखे। बैठक में मुख्य रूप से सभी मंडल के अध्यक्ष सभी मोर्चा के अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें वीरेंद्र सिंह लंबरदार ज, प, अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, अर्जुन राणा बाबू सिंह मुड़िया, महेंद्र सिंह, लखन सिंह पटौआ मंडल उपाध्यक्ष नितेश जैन, मयंक रावत कांटी  यु.मोर्चा अध्यक्ष कपिल यादव  त्रिवेंद्र राजपूत,गजेंद्र सिंह , दीपक दुबे सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ ज्येष्ठ युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
संवाददाता-आनंद रावत

Post a Comment

0 Comments