Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नशामुक्त भारत अभियान एवं राज्य शासन के नशामुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

 नशामुक्त भारत अभियान एवं राज्य शासन के नशामुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न




नशामुक्ति रैली का आयोजन 8 अगस्त को

छिंदवाड़ा नशामुक्त भारत अभियान एवं राज्य शासन के नशामुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर  शीतला पटले की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा की उपस्थिति में जिला स्तरीय समिति की बैठक गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अभी तक आयोजित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की गई और आगामी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ज्योति ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया व उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एस.के.गुप्ता सहित शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, उच्च शिक्षा, डीन मेडिकल कॉलेज व जन अभियान परिषद सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, नशामुक्ति के लिए कार्य करने वाले एनजीओ, गायत्री परिवार व ब्रह्मकुमारी परिवार के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के बाद कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी को स्वयं भी नशे से दूर रहने और युवाओं को भी नशे से दूर रखने की शपथ भी दिलाई। बैठक में बताया गया कि राज्य शासन के निर्णय के अनुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्ति के लिए नशामुक्ति अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2 अक्टूबर 2022 को प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया है तथा 26 जून 2023 से इस अभियान को एक जन अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश शासन के सभी विभागों के साथ ही सामाजिक संगठनों, धर्म गुरुओं, स्वयंसेवी एवं अशासकीय संस्थाओं को भी शामिल किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत युवा वर्ग, बच्चों एवं महिलाओं पर विशेष महत्व दिया जा रहा है। नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त 2023 तक निरंतर विभिन्न कार्यवाहियां की जाना है। कलेक्टर ने अभियान से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स को उनसे अपेक्षित गतिविधियों का समय पर आयोजन कर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की है। इस अभियान के अंतर्गत क्रांति दिवस 8 अगस्त 2023 को नशामुक्ति रैली का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं गायत्री परिवार द्वारा किया जायेगा। यह रैली प्रातः 11 बजे गायत्री चेतना केंद्र मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पीछे भूमि विकास बैंक से निकलकर अमित ठेंगे चौक, इंदिरा तिराहा, फव्वारा चौक, कलेक्ट्रेट कैंपस, सत्कार चौक, षष्टी माता मंदिर (परासिया रोड), मोहन नगर होते हुए दोपहर 2 बजे पुनः गायत्री चेतना केंद्र पहुंचेगी। पूर्व में 31 मई से नशामुक्ति प्रदर्शनी सामाजिक न्याय विभाग, गायत्री परिवार, शासकीय कला पथक दल एवं जन अभियान परिषद द्वारा संचालित की जा रही है, जो 15 अगस्त तक जारी रहेगी। यहां नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने के साथ ही नशामुक्ति सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों, स्कूल कॉलेज के कर्मचारियों को अपने विद्यार्थियों के साथ इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने और सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से इसे शेयर कर लोगों को प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया है।    कलेक्टर ने कहा कि नशे से सबसे ज्यादा प्रभावित होने का खतरा हमारे युवाओं को रहता है। पारिवारिक आदतें, सहपाठियों का दबाव, सोशल मीडिया का अनियंत्रित उपयोग उन्हें नशे की तरफ आकर्षित कर रहा है। ऐसे में परिवार की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। नशा अपने साथ कई और बुराइयां लेकर आता है। अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना जरूरी है। उनसे खुले वातावरण में चर्चा करना, उन्हें सही गलत का फर्क समझाना जरूरी है। उनकी पॉकेट मनी के खर्च की मॉनिटरिंग और उसका सीमित रखना भी जरूरी है। बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर ध्यान देकर हम उन्हें नशे की तरफ जाने से बचा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने शैक्षणिक संस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने और चाय, सुट्टा बारों पर युवाओं के धूम्रपान की गतिविधियां पाए जाने पर कार्यवाही करने की बात कही।

संवाददाता -डॉली सोनी 

Post a Comment

0 Comments